तेलंगाना के विकास में बाधाएं पैदा कर रही कांग्रेस: सीएम केसीआर

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री चंद्रशेखर राव ने विपक्षी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। सीएम ने कहा कोर्ट केस दायर करके और झूठे प्रचार से लोगों को गुमराह करके राज्य के विकास के रास्ते में कांग्रेस बाधाएं उत्पन्न कर रही है।

सीएम ने दावा किया कि तेलंगाना में बीआरएस नेतृत्व में जबरदस्त विकास हुए हैं इसके साथ सीएम ने दोहराया कि विपक्षी नेता कृषि और किसानों के बारे में अल्प ज्ञान के साथ मूर्खतापूर्ण टिप्पणियां कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के हालिया बयानों की आलोचना भी की क्‍योंकि पिछले दिनों कांग्रेस नेता ने कहा था कि गांवों में कृषि के लिए तीन घंटे की बिजली आपूर्ति पर्याप्त है।

kcr

सीएम ने इसके साथ ही लोगों से विपक्षी दलों के किसान विरोधी रवैये का उचित तरीके से जवाब देने का गुजारिश की।

मुख्यमंत्री ने ये जानकारी दी कि राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती जिलों महबूबनगर और रंगारेड्डी के किसानों की कठिनाइयों को कम करने केपलामुरु रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना (पीआरएलआईएस) का निर्माण शुरू कर दिया गया है, लेकिन विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के साथ-साथ अदालतों में मामले दायर करके बाधाएं पैदा कीं, जिससे 12 लाख एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई के पानी की आपूर्ति और 1,200 गांवों को पीने के पानी की आपूर्ति में देरी हुई।

सीए ने कहा विपक्षी दलअपने तुच्छ राजनीतिक हितों के लिए लोगों को गुमराह करके स्थिति का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं।ह हालांकि बीआरएस सरकार के लगातार प्रयास के कारण सभी बाधाएं दूर हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+