Telangana: सीएम चंद्रशेखर राव 30 जून को करेंगे पोडु भूमि पट्टा वितरण की शुरुआत
Telangana Podu Land Pattas: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव 30 जून को आसिफाबाद जिला मुख्यालय में आदिवासियों के लिए पोडु (स्थानांतरण खेती) भूमि पट्टा वितरण की शुरुआत करेंगे। जमीन के ये पट्टे आदिवासियों को दिए जाएंगे।
इसी दिन राज्य में अन्य जगहों पर, मंत्री और विधायक एक साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों और राज्य भर के जिलों में लाभार्थी आदिवासियों को जमीन के पट्टे वितरित करेंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति में यह भी जानकारी दी गई है कि सीएम के.चंद्रशेखर राव अपने दौरे के दौरान 30 जून को नवनिर्मित कुमुराम भीम आसिफाबाद जिला एकीकृत कलेक्ट्रेट परिसर और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।
इससे पहले राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि पट्टा वितरण कार्यक्रम 24 जून को शुरू किया जाएगा। हालांकि किसी कारणों से कार्यक्रम को 30 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
असल में निर्वाचन आयोग की एक टीम के 23 और 24 जून को राज्य का दौरा करने और 29 जून को बकरीद त्योहार के मद्देनजर राज्य सरकार ने पट्टा वितरण कार्यक्रम को 30 जून तक के लिए स्थगित किया था।












Click it and Unblock the Notifications