तेलंगाना सीएम की नायाब पहल: सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए शुरू हो रही 'मुख्यमंत्री नाश्ता योजना'
तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को दशहरा उपहार देने वाले है। दशहरे पर तेलंगाना में मुख्यमंत्री नाश्ता (मुख्यमंत्री अल्पाहारा) योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत सरकारी प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को 24 अक्टूबर से पौष्टिक नाश्ता दिया जाएगा।

योजना का क्या है उद्देश्य
सरकार ये योजना शुरू करके विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को, पौष्टिक नाश्ता उपलब्ध करवाकर पढ़ाई में उनकी एकाग्रता और समग्र शैक्षिक योग्यता को बढ़ाना चाहती है।
हाई स्कूलों के छात्रों तक भी विस्तारित की गई सीएम नाश्ता योजना
छात्रों के माता-पिता सुबह कृषि कार्य में व्यस्त होने के कारण अपने बच्चों को स्कूल से पहले पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में आने वाली कठिनाइयों का सीएम केसीआर ने अनुभव किया जिसके बाद ये नाश्ता योजना शुरू करने का निर्णय लिया। अपने मानवीय दृष्टिकोण के लिए जाने जाने वाले मुख्यमंत्री ने इस योजना को हाई स्कूलों के छात्रों तक भी विस्तारित करने का निर्णय लिया। "मुख्यमंत्री नाश्ता योजना" को सक्षम करते हुए शुक्रवार को सीएम ने आवश्यक आदेश जारी किए गए।












Click it and Unblock the Notifications