सीएम केसीआर 16 अक्टूबर को जारी करेंगे BRS का चुनावी घोषणापत्र: टी हरीश राव
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बीआरएस पूरी तरह है। जनता के बीज पार्टी अपने चुनावी वादों की फेहरिस्त जल्द पेश करने वाली है। टी हरीश राव के मुताबिक वारांगल में 16 अक्टूबर को होने वाली रैली में सीएम केसीआर शामिल होंगे। इस दौरान बीआरस का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। पार्टी के इलेक्शन मैनिफेस्टो को लेकर टी हरीश ने बड़ी बात कही। उन्होंने दावा किया कि बीआरएस महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करने वाली है।
मंत्री टी हरीश ने कहा कि सीएम केसीआर राव से हमेशा से ही लोगों की अपेक्षाएं जुड़ी हैं। सीएम तेलंगाना की जनता के किए वादों को प्रमुखता के साथ ना सिर्फ पूरा किया बल्कि इस मामले में वे कई राज्यों से आगे भी निकल गए। तेलंगाना में लागू की गई कोई भी योजना या फिर जन कल्याणकारी कार्यक्रम कर्नाटक या किसी अन्य कांग्रेस शासित राज्य में नहीं हैं।

टी हरीश राव ने अब बीआरएस का घोषणा पत्र भी सबसे अलग होगा। उन्होंने कहा कि ये ऐसा मैनिफेस्टो होगा, जिसमें किए गए जनकल्याणकारी वादे शायद ही किसी पार्टी ने किए हों। बीआरएस इसी चुनावी घोषणा पत्र के जरिए तीसरी बार तेलंगाना में सरकार बनाएगी।
मंत्री टी हरीश ने इससे पहले मकथल और देवरकादरा की रैली में कई बड़े वादे किए। टी हरीश राव ने कृष्णा नदी जल विवाद को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार जानबूझकर इस मुद्दे को पिछले 9 वर्षों से लटका रही थी। लेकिन चुनाव आते ही इसे हल किया। उन्होंने दावा किया कि कृष्णा नदी के जल में राज्य की हिस्सेदारी तय करने के लिए एक न्यायाधिकरण गठित करने का केंद्रीय मंत्रिमंडल का निर्णय तेलंगाना के लिए एक बड़ी जीत होगी।
वहीं सीएम केसीआर के प्रसायों की सरहना करते हुए मंत्री टी हरीश ने आगे कहा कि सीएम दूरदर्शिता का परिचय देते हुए पालमुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया था। यह परियोजना एक वर्ष में पूरी तरह चालू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications