देश के पिछड़ेपन के लिए BJP-कांग्रेस जिम्मेदार, भेदभावपूर्ण नीतियां अपना रहीं दोनों पार्टियां: टी हरीश राव

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने बीजेपी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस तेलंगाना के लोगों के खिलाफ भेदभावपूर्ण नीतियां अपना रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के खिलाफ भेदभाव में कांग्रेस आरोपी नंबर-1 थी, जबकि भाजपा आरोपी नंबर-2 है।

वित्त मंत्री टी हरीश राव ने तंदूर निर्वाचन क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों नुकसान पहुंचा रहे हैं। राज्य के हितों और तेलंगाना के लोगों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं।

देश के पिछड़ेपन के लिए BJP-कांग्रेस जिम्मेदार: टी हरीश राव

उन्होंने कहा कि देश के पिछड़ेपन के लिए दोनों पार्टियां जिम्मेदार हैं। आज देश की जनता विकास का 'तेलंगाना मॉडल' चाह रही है। उन्होंने कहा कि सीपीआई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भड़का रही है। हरीश राव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे राजनीतिक दलों के बहकावे में न आएं, क्योंकि वे राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 2 गावों को मिला सर्वेश्रेष्ठ राष्ट्रीय ग्रामीण पर्यटन अवार्ड, CM केसीआर खुशी जाहिर करते हुए दी बधाई

तेलंगाना सरकार किसी भी भाजपा या कांग्रेस शासित राज्य की तुलना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अधिक वेतन दे रही है। यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सिर्फ 6000 रुपये का वेतन दिया जा रहा है, जबकि तेलंगाना में सरकार 13500 रुपये प्रति माह का भुगतान कर रही है।

सबसे अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को वेतन दे रही तेलंगाना सरकार

उन्होंने कहा कि जल्द ही वेतन संशोधन आयोग (पीआरसी) का गठन किया जाएगा और सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य सरकार आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में भी वृद्धि करेगी।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: वेलामा समुदाय से संभावित 11 उम्मीदवार, बीसी नेताओं में चिंता, 35 टिकटों की कर रहे मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+