तेलंगाना चुनाव 2023: कांग्रेस ने चुनाव से पहले चला दांव, 4000 रु पेंशन, 500 रु में सिलेंडर देने का किया वादा
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं। वहीं तेलंगाना चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस ने अपने चुनावी दावों की शुरूआत कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ऐलान किया है कि उनकी पार्टी अगर तेलंगाना में में सत्ता में आती है तो 4000 रुपए पेंशन और 500 रुपए में सिलेंडर राज्य की जनता को देगी।

रेड्डी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने वाले एक कार्यक्रम के दौरान कहा रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि तेलंगाना में 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश से चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में वंशवादी शासन का युग समाप्त हो जाएगा।
तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेड्डी ने इस बैठक में प्रमुख नीतिगत पहलों के बारे में बताया जो प्रदेश की जतना के लिए कांग्रेस की सरकार आने पर लागू की जाएगी।
इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने ऐलान किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर 4,000 रुपये की पेंशन लागू की जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस ऋण माफी योजना लागू करेगी, जिससे किसानों को उनके मौजूदा ऋण बोझ से 2 लाख रुपये की राहत मिलेगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस के सत्ता में आते ही विधवाओं, विकलांग व्यक्तियों, बीड़ी श्रमिकों, हथकरघा श्रमिकों, निराश्रित महिलाओं, एड्स रोगियों और डायलिसिस रोगियों समेत अन्य प्रकार के लाभार्थियों को 4,000 रुपये हर महीने पेंशन देने की योजना है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कमजोर वर्गों के संघर्षों को कम करने के लिए प्रतिब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications