12 सितंबर से तेलंगाना में बढ़ेगी आरोग्य महिला क्लीनिक की संख्या: टी हरीश राव
हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने आरोग्य महिला क्लीनिक को और मजबूत करने का फैसला लिया है। इसके तहत 12 सितंबर से राज्य भर में 100 और नए आरोग्य महिला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे।
बता दें कि इस योजना की शुरूआत मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मार्च महीने में की थी। इस योजना के तहत महिलाओं के लिए साप्ताहिक आधार पर क्लीनिक चलते हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने गुरुवार को अधिकारियों को 12 सितंबर से अतिरिक्त केंद्रों का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया है।
फिलहाल, प्रदेश में आरोग्य महिला क्लीनिक योजना 272 केंद्रों से चलाई जा रही है और अगले मंगलवार से केंद्रों की संख्या बढ़कर 372 हो जाएगी। आरोग्य महिला क्लीनिक सप्ताह में एक बार प्रत्येक मंगलवार को कार्य करता है।
शीघ्र निदान के एक भाग के रूप में, राज्य स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला परीक्षणों की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications