4 जुलाई को अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, TDP भी लेगी कार्यक्रम में हिस्सा

हैदराबाद: विशेष मुख्य सचिव (पर्यटन एवं संस्कृति) रजत भार्गव ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की प्रतिमा के अनावरण के लिए चार जुलाई को आंध प्रदेश के भीमावरम शहर में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से जुड़े इंतजाम का बृहस्पतिवार को जायजा लिया।

TDP

कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री एक बजकर 10 मिनट पर विजयवाड़ा से दिल्ली वापसी के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा है। किशन रेड्डी ने उनसे फोन पर बातचीत भी की, जिसपर उन्होंने उनसे कहा कि तेदेपा के प्रदेश अध्यक्ष के अत्चानायडू कार्यक्रम में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने फिल्म अभिनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी को भी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है।

जगन मोहन रेड्डी व राज्य के कई वरिष्ठ मंत्री कार्यक्रम में लेगे भाग
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी एवं अन्य गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है एवं इंतजाम किये जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि चार हेलीपैड तैयार किये गये हैं तथा विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के कर्मी सुरक्षा उपायों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

125वीं जयंती के कार्यक्रम पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी अंतरिम कार्यक्रम के अनुसार मोदी हैदराबाद से विशेष उड़ान से गन्नावरम पहुंचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से पश्चिम गोदावरी जिले में भीमावरम जायेंगे। वह पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न सवा 12 बजे तक अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह भीमावरम पार्क में 30 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+