चंद्रबाबू नायडू का बयान, अगर CEC चुनाव में धांधली नहीं रोक पा रहा तो इस्तीफा दे दे
विजयवाड़ा, 10 नवंबर। टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि अगर राज्य निर्वाचन आयुक्त नीलम साहनी स्थानीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कराने में विफल रहते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव में राज्य सरकार धांधली कर रही है और अगर राज्य निर्वाचन आयोग लोकतांत्रिक भावनाओं को बनाने में विफल रहते है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि जब राज्य में हमारी सरकार वापस आएगी तो इन चुनावों में अनियमितता करने वाले अधिकारों को छोड़ा नहीं जाएगा। नायडू ने कहा कि SEC और चुनाव मशीनरी बुरी तरह विफल रही है, हमारे उम्मीदवारों को धमकाया गया जा रहा है और कई जगहों पर तो उनके नामांकन तक फाड़ दिए गए।
मंगलागिरी में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रिटर्निंग अधिकारियों और पुलिस ने वाईएसआरसी उम्मीदवारों का पक्ष लेने के लिए मिलीभगत की। "वे टीडीपी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने की घोषणा करने के लिए जाली हस्ताक्षर का उपयोग करने की हद तक चले गए।"
आपको बता दें कि चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को नेल्लोर नगर निगम (NMC), कुप्पम और दारसी नगर पालिकाओं की चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया था। चंद्रबाबू नायडू ने राज्य निर्वाचन आयोग से ये मांग की थी कि इन चुनावों को स्थगित किया जाए। सोमवार को विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त नीलम साहनी को फोन कर ये अपील की कि चुनाव को स्थगित करें।












Click it and Unblock the Notifications