पंजाब: जनमेजा सिंह सेखो को सिंचाई घोटाला मामले में समन जारी, 30 दिसंबर को पेश होने को कहा

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने CM भगवंत मान की मंजूरी के बाद मामले की जांच अक्टूबर में शुरू की थी। विजिलेंस ने घोटाले के समय विभाग के प्रधान सचिव रहे रिटायर्ड IAS केएस पन्नू से पूछताछ कर जांच शुरू की थी।

जनमेजा सिंह सेखो को सिंचाई घोटाला मामले में समन जारी

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार में पूर्व मंत्री रहे जनमेजा सिंह सेखो को सिंचाई घोटाले के मामले में दोबारा समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम ने उन्हें 30 दिसंबर को पेश होने को कहा है। इससे पहले भी सेखों को रिटायर्ड IAS सर्वेश कौशल, केबीएस सिद्धू, केएस पन्नू और पूर्व मंत्री एसएस ढिल्लों के साथ समन जारी किया गया था।

पंजाब में कांग्रेस से कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय सामने आए इस घोटाले में तीन रिटायर्ड IAS अधिकारियों सर्वेश कौशल, केबीएस सिद्धू और केएस पन्नू की संलिप्तता का पता लगाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

CM की परमिशन से जांच शुरू

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने CM भगवंत मान की मंजूरी के बाद मामले की जांच अक्टूबर में शुरू की थी। विजिलेंस ने घोटाले के समय विभाग के प्रधान सचिव रहे रिटायर्ड IAS केएस पन्नू से पूछताछ कर जांच शुरू की थी।

पेंशन भत्तों पर लगाई रोक

घोटाले के उजागर होने पर तीनों IAS अधिकारियों की पेंशन और अन्य भत्तों पर रोक लगा दी गई थी। CM की मंजरी के बाद से विजिलेंस लगातार मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल रिटायर्ड IAS सर्वेश कौशल और केबीएस सिद्धू को भी जांच में शामिल कराया जाना है।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का स्कूल और रोजगार पर फोकस, सीएम भगवंत मान इस दिशा में कर रहे काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+