ओडिशा: लगातार छठें साल नहीं होंगे छात्र संघ चुनाव, विपक्ष ने 'ओछी राजनीति' का लगाया आरोप
Odisha Student union elections: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर समेत राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कालेजों में इस बार भी लगातार छठें साल छात्र संघ चुनाव नहीं होगा। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया है उनमें छात्र संघ चुनाव नहीं दर्ज है।शैक्षणिक कैंलेडर ऐसे समय में जारी हुआ है जब छात्र कैंपस चुनाव की मांग कर रहे हैं।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए पत्र में वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 180 शिक्षण दिवस और रविवार को छोड़कर कुल 72 दिन शिक्षण का समय है और ग्रीष्मकालीन अवकाश 5 मई 2024 से शुरू होकर 19 जून 2024 तक रहेगा।
इस पत्र में उच्च शिक्षा विभाग के तहत सभी राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और सभी सरकारी/स्वायत्त/गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है। सत्र 2023-24 के लिए सामान्य शैक्षणिक कैलेंडर का सख्ती से पालन करना।
इन वजहों से विवि और कालेजों में नहीं हुआ छात्र संघ चुनाव
यह लगातार छठा साल होगा जब ओडिशा में छात्र संघ चुनाव नहीं कराया जाएगा। 2018 में चक्रवात तितली के कारण छात्र संघ चुनाव स्थगित कर दिया गया था, जबकि राज्य सरकार ने 2019 में एक बार फिर इसे रद्द कर दिया। 2020 में भी कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण चुनाव नहीं कराया गया था।
विपक्ष ने इसे बताया ओछी राजनीति
वहीं लगातार छठें साल छात्र संघ चुनाव नहीं करने देने पर विपक्ष ने इसे ओझी राजनीति करार दिया है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव रद्द कर रही है क्योंकि वह छात्र नेताओं से डरती है और इसलिए सस्ती राजनीति कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications