दिल्ली में बनी उत्तराखंड चुनाव की रणनीति, BJP ने तय किया 60 सीटों पर जीत का लक्ष्य

देहरादून, 08 नवंबर: नई दिल्ली/देहरादून. जिन पांच राज्यों में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां पार्टी की खास रणनीति तैयार करने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हुई, जिसमें उत्तराखंड को लेकर विशेष चुनावी रणनीति तैयार की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत राज्य के 13 बड़े नेता वर्चुअली शामिल हुए। इस बार भाजपा ने उत्तराखंड में अपनी रणनीति ज़ाहिर करते हुए साफ तौर पर कहा कि फोकस उन सीटों पर रहेगा, जहां 2017 में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था।

Uttarakhand elections

ये तमाम बातें कौशिक ने मीडिया को बताईं जबकि पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव और राज्य में विकास की गंगा बहाने की बात फिर दोहराई। धामी ने यह भी कहा कि पार्टी बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख तक समन्वय बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में फिर जीत का स्वाद चखने के लिए तैयार है।

उत्तराखंड में BJP का फोकस यहां

  • उन 18 सीटों पर पार्टी फोकस करेगी, जहां पिछले विस चुनाव में उसे हार मिली या 5 फीसदी से भी कम वोटों के अंतर से जीत मिली।
  • प्रवासी वोटरों पर भी भाजपा खास ध्यान रखेगी। इसके लिए दिल्ली, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ में प्रवासियों की संख्या ज्यादा होने के कारण इन राज्यों के नेताओं को रैली आदि के लिए उत्तराखंड बुलाया जाएगा।
  • इसके साथ ही पार्टी ने 2017 में विधानसभावार एक सूची तैयार की है कि पार्टी किस सीट पर कैसे जीती थी, इसके हिसाब से यहां कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिए जाएंगे।

हाईकमान को दिया जीत का भरोसा

इस बैठक में जो रणनीति बनी, उसके मुताबिक बीजेपी 10 तारीख से राज्य में महासंपर्क अभियान शुरू करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के साथ ही शहीद सम्मान यात्रा के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का दौरा तय किया गया। यही नहीं, राज्य के नेताओं ने इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह भरोसा भी दिलाया कि उत्तराखंड में इस बार बीजेपी न केवल चुनाव जीतेगी, बल्कि 60 पार के लक्ष्य को हासिल भी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+