मनोहर लाल सरकार के प्रयास से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है खेलो इंडिया, दूसरे प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी की तारीफ

चंडीगढ़, 9 जून। हरियाणा की मेजबानी में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के सफल आयोजन ने यह साबित कर दिखाया है कि हरियाणा आज न केवल खेलों का हब बनकर उभरा है, बल्कि यह राज्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल टूर्नामैंट भी बड़ी बखूबी आयोजित कर सकता है। राज्य सरकार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए जिस प्रकार खेल आधारभूत ढांचा विकसित किया है, उसकी सराहना न केवल हरियाणा के खिलाड़ी बल्कि विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ी भी कर रहे हैं। अभी तक हरियाणा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में सबसे अधिक पदक लाने के लिए जाना जाता रहा है, परंतु खेलो इंडिया के इस आयोजन के बाद आने वाले समय में हरियाणा की पहचान सफल मेजबान के नाते भी मजबूत बनेगी।

Sportsperson from other states said Haryana govt efforts behind Khelo India

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में लड़कों के बैडमिंटन खेल में तमिलनाडु के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मैडल पर कब्जा करने वाले महाराष्ट्र के दर्शन पुजारी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेलो इंडिया का जिस प्रकार का आयोजन किया है, वह बिल्कुल अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है। लाइव स्कोर दिखाने की व्यवस्था पूरी तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव दे रही है। खिलाडिय़ों के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था भी बहुत अच्छी तरह और पेशेवर तरीके से की गई है। इसके लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद। इस आयोजन से खिलाडिय़ों को अपने जीवन में आगे बढऩे में बहुत मदद मिलेगी।

पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की विशेष कवरेज के लिए हरियाणा पहुंची खेल विभाग, महाराष्ट्र की ओर से रेशमा ने भी हरियाणा सरकार की मेजबानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'वी आर हैप्पी दैट वी आर हेयर।' पंचकूला शहर बहुत सुंदर और अच्छा है। हरियाणा के अधिकारी और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आए वालंटियर भी बहुत सहयोगी हैं। राज्य सरकार द्वारा किए गए इंतजाम बहुत ही बढिय़ा हैं। हम इतने खुश हैं कि हम इंतजार कर रहे हैं कि अगली बार कब हरियाणा आने का मौका मिलेगा।

महाराष्ट्र से आई ऐश्वर्या ने भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से बेहद ही अच्छा आयोजन हुआ है। यहां के लोग बहुत मिलनसार स्वभाव के हैं। हमें यहां आकर पता लगा कि लड़कियों को लेकर हरियाणा के बारे में जिस प्रकार की छवि बनी हुई थी, अब वह पूरी तरह बदल चुकी है। अब हरियाणा लड़कियों के लिए बहुत सुरक्षित स्थान है और इतना ही नहीं हरियाणा में लड़कियों को हर क्षेत्र में अनेक अवसर मिल रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश से आए वेटलिङ्क्षफ्टग कोच युकार सीवी ने कहा कि हम सुनते आए थे कि हरियाणा स्पोर्ट्स पावर हाऊस है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान पंचकूला में आकर हमें यह महसूस हुआ है कि हरियाणा किस प्रकार विभिन्न खेलों को बढ़ावा दे रहा है। हरियाणा की खेल सुविधाएं और विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन के कारण ही हरियाणा खेलों में इतना आगे बढ़ रहा है। पंचकूला में चल रहे इन खेलों में राज्य सरकार द्वारा बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मकसद पूरा होते दिख रहा है जिस तरह यहां इतनी बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी आए हैं निश्चित तौर पर वे भविष्य में और भी आगे बढ़ेंगे।

पुणे से पंचकूला पहुंचे विनय जोशी ने कहा कि ताऊ देवी लाल स्टेडियम बहुत बड़ा और अच्छा परिसर है। हमने यहां अलग-अलग खेल देखे हैं और हमारा मानना है कि यह कैंपस खिलाडिय़ों के लिए बहुत अच्छा है। भविष्य में अच्छे खिलाड़ी बनेंगे तो यहीं से बनेंगे। यह आयोजन बहुत ही बढिय़ा है और खास बात है कि हरियाणा का आतिथ्य सत्कार बहुत अच्छा है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में पदक तालिका में हरियाणा व महाराष्ट्र की पहले नंबर पर रहने की जो होड़ लगी है, वह अपने आपमें रोमांचकारी है। दोनों ही राज्यों के प्रशंसकों के लिए बहुत ही दिलचस्प वातावरण बना हुआ है कि दिन में जहां हरियाणा पदक तालिका में नंबर वन पर होता है, तो वहीं शाम होते-होते महाराष्ट्र पहले नंबर पर पहुंच जाता है। इसी प्रकार, अगले दिन भी कभी हरियाणा तो कभी महाराष्ट्र पदक तालिका में पहले नंबर पर दिखाई देते हैं। यही कहानी प्रतिदिन दोहराई जा रही है। कुल मिलाकर बात करें तो इन खेलों में हरियाणा और महाराष्ट्र का पूरी तरह दबदबा बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+