दलेर मेहंदी का बनाया हरियाणा का विकास गीत सीएम मनोहर लाल ने किया रिलीज, कहा- सरकार कलाकारों के साथ है

चंडीगढ़, 1 जुलाई। हरियाणा के विकास कार्यों पर आधारित गीत शुक्रवार को रिलीज़ हुआ। यह गीत मशहूर गायक दलेर मेहंदी द्वारा तैयार किया गया है। रिलीज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्याथिति पहुंचे। इस अवसर पर सपना चौधरी, जस्सी जसराज, हाबी धालीवाल समेत 25 से ज्यादा कलाकार मौजूद रहे।

song of Haryana development composed by Daler Mehndi released

मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा- हरियाणा में हमारी सरकार बनने के पहले दिन से ही हमने 'सबका साथ-सबका विकास' का एक संकल्प लिया था। उसी दृढ़ संकल्प के साथ हम राज्य के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मशहूर गायक श्री दलेर मेहंदी जी द्वारा हरियाणा के विकास कार्यों को बयां करता एक गीत आज रिलीज किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। देश के विचारों को मजबूत करना राजनीतिक लोगों और कलाकारों का काम है। सरकार कलाकारों के साथ है और जल्द ही फिल्म एंड एंटरटेनमेंट पॉलिसी लांच की जाएगी।

पॉप सिंगर दलेर मेहंदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए गाना तैयार किया है। दलेर मेहंदी के गाने के बोल हैं- अपना सीएम प्यारा रे, मनोहर जी के राज में बदला, हरियाणा है सारा रे। प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर यह गाना तैयार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+