मानसून से पहले जलजमाव की समस्या को निपटाएं, दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सभी विभाग जलजमाव वाले स्थानों की कड़ी निगरानी की जाए।

केजरीवाल सरकार ने मानसून के दौरान दिल्ली में होने वाले जलजमाव को रोकने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की हैं। इस दिशा में सभी विभागों की तैयारियों की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री, शहरी विकास मंत्री और डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में संयुक्त समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पीडब्ल्यूडी, बाढ़ और सिंचाई नियंत्रण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के उच्चाधिकारी शामिल हुए।
दिल्ली सरकार की तरफ से जारी प्रेस नोट के मुताबिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दिल्ली की सभी एजेंसीज जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए साथ मिलकर काम करें। क्योंकि जलजमाव की समस्या दूर करना सबकी म्मेदारी है। बैठक में जधानी भर में जलजमाव की मौजूदा स्थिति का आकलन और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई।
जलजमाव की समस्या मानसून से पहले दूर करें
बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि बसात से पहले शहर में जलजमाव वाले सभी पॉइंट्स का निरीक्षण किरें.सभी विभाग साथ मिलकर माइक्रो लेवल प्लानिंग के साथ इन इलाक़ों से जलजमाव की समस्या को दूर करने पर फोकस करें। शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सभी विभाग मानसून के दौरान आनन-फानन में तैयारी करने का बजाय पहले ही जलजमाव की सभी समस्या को दूर करने का काम करें ताकि भारी बारिश में भी पानी न भरे। जिसकी वजह से लोगों को कोई परेशानी न हो।
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिल्ली के लोगों के लिए मानसून का मौसम परेशानी मुक्त हो,आसा इंतजाम किया जाए, इसके लिए लिए सभी ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और मरम्मत के साथ-साथ अन्य समस्याओं से निपटने के लिए भी तैयार रहें। सभी विभागों को अब साथ मिलकर काम करने की जरुरत हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी संसाधनों का कुशलता से प्रयोग हो और दिल्ली में कही भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो।
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ला रही 'फूड ट्रक' नीति , जल्द ही जनता से ली जाएगी प्रतिक्रिया












Click it and Unblock the Notifications