दिल्ली सरकार ला रही 'फूड ट्रक'नीति , जल्द ही जनता से ली जाएगी प्रतिक्रिया

दिल्ली सरकार अपनी 'फूड ट्रक' नीति पर काम कर रही है जिसे अगले कुछ महीनों में अंतिम रूप दिया जाएगा और जनता की प्रतिक्रिया के लिए रखा जाएगा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

Arvind Kejriwal

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, फूड ट्रक नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकों की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि हितधारकों में दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC), यातायात पुलिस और परिवहन विभाग शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा, "हमने 'फूड ट्रक' लगाने के लिए मेट्रो स्टेशन और पार्किंग स्थल को स्थलों के रूप में चिह्नित किया है। लेकिन यह देखना होगा कि इन ट्रक को परिवहन विभाग द्वारा किस श्रेणी के तहत रखा जा सकता है और दिल्ली में उनके चलने के नियम।"

यह भी पढ़ें: कॉफी होम को नया रूप देगी दिल्ली सरकार, टूरिज्म को बढ़ावा देने का प्लान तैयार

उन्होंने कहा, "हमें दिल्ली मेट्रो और एमसीडी के बीच सहमति की भी आवश्यकता होगी क्योंकि हम इन 'फूड ट्रक' को मेट्रो स्टेशन और पार्किंग स्थलों पर खड़े करने की योजना बना रहे हैं।"

इससे संबंधित रूपरेखा के बारे में अधिकारी ने कहा कि 'फूड ट्रक' उस स्थान पर आएंगे और वहां से जाएंगे जहां उन्हें खड़े होने की जगह दी जाएगी। वे रात के समय - रात 8 बजे से 2 बजे के बीच काम करेंगे।

अधिकारी ने कहा, "वर्तमान में दिल्ली में कोई 'फूड ट्रक' नहीं हैं। केवल ऐसी दुकानें हैं जिन्हें ट्रक का आकार दिया गया है, लेकिन ये उचित 'फूड ट्रक' होंगे।"

पिछले साल पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया था कि सरकार 'फूड ट्रक' नीति तैयार कर रही है। सरकार ने अनुमान लगाया था कि शहर में 'फूड ट्रक' व्यवसाय को बढ़ावा देने से नए रोजगार के कम से कम 15,000 अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार परिवहन क्षेत्र में करने जा रही बड़ी बदलाव, सड़कों पर दौड़ेंगी प्रीमियम AC बसें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+