परिवार समेत परमार्थ निकेतन पहुंच शिवराज सिंह चौहान, संतों का लिया आशीर्वाद

Shivraj Singh Chouhan Visit In Uttarakhand: टिकट का ऐलान होते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उत्तराखंड पहुंच गए। इन दिनों वह उत्तराखंड के दौरे पर है। यहां शिवराज सिंह चौहान ने संतों का आशीर्वाद लिया, साथ ही परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी सदानंद सरस्वती से भेंट की।

शिवराज सिंह चौहान 10 अक्टूबर को उत्तराखंड के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उत्तराखंड सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। यहां से सीएम शिवराज ऋषिकेश के निकट बद्रीनाथ मार्ग स्थित होटल आनंद काशी में पहुंचे और मंगलवार का दिन उन्होंने गंगा के तट पर एकांत में बिताया।

Shivraj Singh Chouhan

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि चुनाव की घोषणा होने पर प्रत्येक बार देवभूमि पहुंचते हैं और यहां संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी क्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार सुबह अपने परिवार के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे।

आश्रम आगमन पर ऋषि कुमारों ने उनका पुष्प वर्षा व मंगलाचरण के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम काफी खुश नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल सिंह चौहान तथा कार्तिक सिंह चौहान के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+