शहीद-ए-आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार से पुलिस अधिकारी सम्मानित, सीएम मान ने बढ़ाया हौसला

फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला बॉर्डर पर शहीद भगत सिंह की शहादत की पूर्व संध्या पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

punjab government

चंडीगढ़ : पंजाब के एक सीनियर पुलिस अधिकारी गुरजोत सिंह कलेर, जो फ़िलहाल एआईजी- आबकारी और कराधान की भूमिका में कार्यरत हैं, को आज फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला बॉर्डर पर शहीद भगत सिंह की शहादत की पूर्व संध्या पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्र की सेवा करने और समाज के प्रति अनुकरणीय कर्तव्य निभाने की उनकी निस्वार्थ प्रतिबद्धता के कारण उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कोरोना महामारी के दौरान युवाओं को प्रेरित करने के लिए, उन्होंने ब्रिटेन के नॉटिंघम में हवा में 15000 फीट से एक साहसी स्काईडाइव का प्रदर्शन किया था, जिसमें डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस कर्मियों, पत्रकारों और अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं जैसे कोरोना योद्धाओं के बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई थी।

उन्होंने जिला एसएएस नगर (मोहाली) में सीनियर नागरिकों के लिए मुफ्त कोरोना टीकाकरण कैब भी शुरू की थी, जिसकी पूरे पंजाब में काफी सराहना हुई थी। उनके द्वारा शुरू की गई मुफ्त कैब सेवा वरिष्ठ नागरिकों को उनके घरों से ले जाती थी और सफल टीकाकरण के बाद कैब उन्हें उनके आवासों पर वापस छोड़ देती थी। कुछ मामलों में, जहां वृद्ध व्यक्ति अस्पताल जाने के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं थे, वह डॉक्टरों और नर्सों से वरिष्ठ नागरिकों के घरों की यात्रा करने का अनुरोध करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+