सिंधिया ने बोले-दुमका एयरपोर्ट से हवाई सेवा चार महीने में होगी शुरू

दुमका एयरपोर्ट से साल के अंत तक हवाई सेवा शुरू होगी। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुमका के सांसद सुनील सोरेन को यह जानकारी दी है। सांसद ने गुरुवार को नई दिल्ली में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

दुमका,05 अगस्त: दुमका एयरपोर्ट से साल के अंत तक हवाई सेवा शुरू होगी। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुमका के सांसद सुनील सोरेन को यह जानकारी दी है। सांसद ने गुरुवार को नई दिल्ली में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर दुमका से हवाई सेवा शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया। सांसद ने बताया कि मंत्री दुमका से विमान सेवा शुरू करने के प्रति गंभीर हैं।

jyoti

क्या कहा सिंधिया ने
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल के अंत तक दुमका से कोलकाता और दुमका से रांची की विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी। सांसद ने बताया कि उपराजधानी दुमका का हवाई अड्डा बनकर तैयार है। सिर्फ कुछ डॉक्यूमेंटेशन का काम बाकी है। सांसद ने आग्रह किया कि दुमका से हवाई सेवा शीघ्र शुरू की जाए, ताकि इन क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। केंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर सांसद ने दुमका लोकसभा क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागर विमानन मंत्री को धन्यवाद दिया है।

दुमका में एरोड्राम लाइसेंस की चल रही है प्रक्रिया
एयरपोर्ट को एरोड्राम लाइसेंस के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा रनवे का जीर्णोद्धार किया गया है। रनवे की लम्बाई 6 हजार फीट करने के लिए 20.69 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। दुमका हवाई अड्डा पर टर्मिनल भवन, एटीसी भवन, फायर स्टेशन, आइसोलेशन बे, पेरिमीटर रोड आदि का निर्माण हो चुका है। एरोड्राम लाइसेंस के लिए डीजीसीए नई दिल्ली को आवेदन दिया गया था। डीजीसीए ने कुछ त्रुटियों के निराकरण का सुझाव दिया था। उन त्रुटियों का निराकरण कर दोबारा एरोड्राम लाइसेंस के लिए डीजीसीए के पास प्रस्ताव भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+