संजय सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- गुजरात में दूर-दूर तक नहीं कांग्रेस, लड़ाई AAP और बीजेपी के बीच
नई दिल्ली,6 नवंबर- गुजरात में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चुनाव में जीत के लिए अपना-अपना दाव चल रही हैं. आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात में अपनी
नई दिल्ली,6 नवंबर- गुजरात में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चुनाव में जीत के लिए अपना-अपना दाव चल रही हैं. आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता गुजरात के अलग-अलग शहरों में लोगों के बीच जा रहे हैं और पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इस दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिल रहा है.

हाल ही में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) अहमदाबाद पहुंचे, उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस (Congress) से कोई मुकाबला नहीं हैं. कांग्रेस ने गुजरात में मैदान छोड़ दिया है.
Recommended Video
गुजरात में आप के लिए काम कर रही कांग्रेस
संजय सिंह ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए काम कर रही है. कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए काम कर रहा है. संजय सिंह ने कांग्रेस को घैरते हुए कहा कि कांग्रेस गुजरात में नजर ही नहीं आ रही है. यहां सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच में है. बता दें आम आदमी पार्टी गुजरात में बीजेपी को मात देकर सरकार बनाने का पूरा दावा कर रही है. संजय सिंह से पहले पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गुजरात का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस बार गुजरात के लोगों का आम आदमी पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं, पार्टी लगातार गुजरात में आगे बढ़ रही है और इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी ही सरकार बनाएगी.
गुजरात विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
वहीं गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. तीन नवंबर को चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. यहां दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण के लिए मतदान 1 दिसंबर को होगा, तो वहीं दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके साथ ही 5 नवंबर को पहले चरण के लिए अधिसूचनी जारी कर दी जाएगी और दूसरे चरण के लिए 10 नंवबर को अधिसूचना जारी होगी.












Click it and Unblock the Notifications