सचिन पायलट ने पूर्व राज्यपाल पंडित नवल किशोर की पुण्यतिथि पर किया नमन
पूर्व कांग्रेस दिग्गज, गुजरात के पूर्व राज्यपाल, जस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भूतपूर्व अध्यक्ष स्व. पंडित नवल किशोर शर्मा को सचिन पायलट समेत कांग्रेस दिग्गजों ने उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। इसी क्रम में सचिन पायलट ने रविवार को ट्वीट कर पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष को उन्हें नमन किया।
दौसा में कांग्रेस के कद्दावर नेता पंडित नवल किशोर शर्मा के सम्मान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता के साथ गुजरात के राज्यपाल भी रहे। स्वर्गीय पंडित नवल किशोर शर्मा की 99 जयंती पर दौसा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान सरकार के मंत्री के अलावा पीसीसी सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं सचिन पायलट ने पंडित शर्मा को याद करते हुए एक्स पर लिखा, "राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भूतपूर्व अध्यक्ष स्व. पंडित नवल किशोर शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।"

कांग्रेस दिग्गज रहे स्व. पंडित नवल किशोर शर्मा की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन ब्रजकिशोर शर्मा, आरपीएससी के पूर्व सदस्य विनोद बिहारी शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे इस दौरान 25 स्कूली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया प्रत्येक को 2100-2100 रुपए नगद एक शॉल और मोमेंटो दिया गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली छह प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्हें 1100-1100 रुपए नगद शॉल और मोमेंटो दिया गया।
पूर्व राज्यपाल पंडित नवलकिशोर शर्मा की 11वीं पुण्यतिथि पर रविवार सुबह श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा आयोजित की गई। लालसोट रोड़ स्थित खादी बाग व गुप्तेश्वर रोड़ स्थित सामुदायिक भवन में पंडित नवल किशोर शर्मा की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान खादी बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा अपने पिता पूर्व राज्यपाल पंडित नवल किशोर शर्मा को याद करते हुए भावुक हो गए और उनकी स्मृतियों को ताजा किया। बता दें कि पंडित नवल किशोर शर्मा की दौसा जन्मस्थली और कर्म भूमि दोनों रही है। वह दौसा, जयपुर और अलवर से कई बार सांसद रहे, तो वहीं जयपुर ग्रामीण से विधायक भी रहे, पीसीसी चीफ भी रहे। वे एआईसीसी में भी बड़े पदों पर रहे। स्व. शर्मा राजीव गांधी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे।












Click it and Unblock the Notifications