राजस्थान में PCC दफ्तर को नया भवन पार्टी कार्यकर्ताओं के दिल की बात: सचिन पायलट

राजस्थान की कांग्रेस को अगली साल यानी 2024 में नया भवन मिलने वाला है। कांग्रेस का नया भवन हाईटेक होगा। नया भवन बनने के बाद 63साल पुराना संसार चंद्र रोड पर स्थित कांग्रेस का प्रदेश कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा। नए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के शिलान्यास के मौके पर कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सीएम गहलोत समेत कई दिग्गज नेता एकत्र हुए। इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी के दफ्तर का नया भवन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रेरित करने वाला है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के दफ्तर के लिए नया भवन दिलान के लिए कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रयास किए। इसमें सीपी जोशी, डॉ चंद्रभान के अलावा सचिन पायलट का भी नाम शामिल है। ये तीनों कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते इस बात का पूरा प्रयास किया कि पीसीसी को नया भवन मिले। लेकिन अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के कार्यकाल में मानसरोवर के शिप्रा पथ पर तकरीबन 2बीघा जमीन में पीसीसी भवन बनेगा।

Sachin Pilot on foundation ceremony of PCC building

बता दें कि राजधानी जयपुर में पीसीसी का भवन काफी संकरा है। जगह की कमी के कारण यहां बड़े कार्यक्रम होने पर समस्या होती है। लेकिन अब नए भवन बनने ये समस्या दूर हो जाएगी।

राजस्थान पीसीसी के नए भवन के निर्माण को सचिन पालयट ने कार्यकर्ताओं के दिल की बताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में नए पीसीसी भवन के शिलान्यास के अवसर पर जयपुर में आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मेलन से हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और जोश का संचार हुआ है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के नए भवन के शिलान्यास के बाद रविवार को प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा, "कल जयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं श्री राहुल गांधी जी की गरिमामयी उपस्थिति में राजस्थान कांग्रेस के नए कार्यालय का शिलान्यास और कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए आप सभी का हृदय से आभार।

डोटासरा ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं, AICC पदाधिकारियों, कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों, बोर्ड निगम व आयोग के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ-विभाग के अध्यक्षों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों समेत सभी को धन्यवाद दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+