राहुल गांधी की सोच का नतीजा है 'भारत जोड़ा यात्रा', रॉबर्ट वाड्रा ने कहा

दिल्ली, 16 सितंबर: 'भारत जोड़ो यात्रा' कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच है और वह इसे लंबे समय से करना चाह रहे थे, जो अब शुरू हो चुकी है। इसमें प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल होंगे। यह बात खुद रॉबर्ट वाड्रा ने कही है। उन्‍होंने कहा कि राहुल और प्रियंका के बीच अच्‍छी बॉन्डिंग है और दोनों के बीच सत्‍ता को लेकर कोई अनबन नहीं है। कुछ समय बाद प्रियंका और मैं दोनों भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

Robert Vadra says the result of Rahul Gandhis thinking is Bharat Joda Yatra

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'भाजपा का काम आरोप लगाना है, वे लोग क्या बोलते है उसमें हमें कोई दिलचस्पी नहीं है। हम अपना काम करते रहते है।' उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए हैं, दरअसल वे सता लालची थे, उनको संघर्ष नहीं करना है। जबकि अभी समय है लोगों के बीच जाना और काम करना। लेकिन जो लोग छोड़कर गए उनको सिर्फ पद चाहिए था। सत्‍ता पक्ष उनको लालच दे रहा है इसलिए ये लोग जा रहे है। छोड़ने वाले लोग सत्‍ता में रहना चाहते थे। कुछ लोगों को पैसे का लालच दिया गया।

उन्‍होंने कहा कि अभी मेहनत करने का समय है और कांग्रेस के लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जांच एजेंसी का गलत इस्‍तेमाल किया जा रहा है। हर राज्‍य में ऐसा देखा जा सकता है। चुनाव से पहले 10 साल पुराने केस खोल दिए जाते हैं। जांच एजेंसियों ने मुझे भी 15 बार बुलाया और मैंने उनका सामना किया, लेकिन जब बीमार सोनिया गांधी को नोटिस भेजा गया तो कांग्रेस के लोग सड़कों पर उतर गए और प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। यह पूछताछ उनके घर पर भी हो सकती थी।

सक्रिय राजनीति में आऊंगा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊंगा, लेकिन 1-2 साल बाद, क्‍योंकि अभी मुझे राजनीति को और समझना है और मेहनत करनी पड़ेगी. अभी हमसे हमारा घर ले लिया गया है, सुरक्षा वाली एसपीजी भी हटा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+