नदियों के सौंदर्यीकरण को 165 करोड़, पटियाला में पंजाब सरकार खर्चेगी शशि
चंडीगढ़, 04 सितंबर। पंजाब सरकार पटियाला की बड़ी नदी और छोटी नदी को पुनरजीवंत और सौंदर्यीकरण करने के लिए 165 करोड़ रुपए खर्चे जाएंगे। स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने इस प्रोजेक्ट के काम का जायजा लेते हुए विभाग के अधिकारियों को यह प्रोजेक्ट को निर्धारित समय में मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डॉण् निज्जर ने बताया कि पटियाला शहर की गैर-योजनाबद्ध कॉलोनियों का गंदा पानी, औद्योगिक क्षेत्रों का रसायनिक पानी और कचरा आदि बड़ी नदी और छोटी नदी में बह जाता है। इसके अलावा इन नदियों के साथ लगते क्षेत्रों में गंदे पानी की निकासी की सही व्यवस्था की कमी है। जिस कारण यह दोनों नदियां प्रदूषित हो रही हैं और ये नदियां घग्गर नदी को दूषित करने का बड़ा जरिया हैं।

मंत्री ने बताया कि इन नदियों में घरों का गंदा पानी और औद्योगिक क्षेत्रों का असंशोधित गंदे रासायनों वाला पानी जाने से भू-जल के स्रोत भी दूषित हो रहे हैं। इससे लोगों में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा आसपास की साफ़.सफ़ाई और सौंदर्यता भी प्रभावित हो रही है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य पटियाला शहर में पानी की मौजूदा स्थिति को सुधारना, वातावरण को प्रदूषण रहित और सुंदर बनाना है। इसके अलावा पानी को रिचार्ज करके भू-जल की स्थिति में सुधार लाना है। (एचडीएम)
साफ पानी की स्टोरेज की होगी व्यवस्था
मंत्री की तरफ से यह भी बताया कि आटोमैटिक टिलटिंग गेटों-फ्लैप गेटों के साथ चैक डैमों के द्वारा बड़ी नदी में साफ पानी की स्टोरेज की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पार्कों, वॉक-वे, साइकिल ट्रैक को विकसित करके छोटी नदी के साथ लगते क्षेत्र को जनता के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने यह बताया कि बाढ़ों के पानी को सुचारू ढंग से ले जाने के लिए दोनों नदियों के वाटर चैनलों को भी मजबूत किया जाएगा।
अर्शप्रीत-वासिका जिला स्तरीय खेलों को सिलेक्ट
खरड़ । स्कोनिस वल्र्ड स्कूल खरड़ के खिलाडिय़ों ने स्कूल की पीटीआई अध्यापक नीतू शर्मा तथा गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा खेला वतन पंजाब दियां के बैनर में करवाई जा रही खेलों में अलग-अलग जगहों पर हो रहे स्कूली टूर्नामेंट में भाग लिया। इस स्कूल की योगा अंडर 14 साल लड़कियों में अर्शप्रीत कौर तथा वासिका जिला स्तरीय खेलों के लिए चुनीं गई है। अंडर 17 साल लड़कियों में गुरलीन कौर, अंडर 14 साल लडक़ों में मृदुल, अंडर 17 साल लडक़ों में मंथन जिला स्तरीय खेलों के लिए चुने गए हैं। इसी तरह शतरंज अंडर 17 साल लड़कियों में जसकीरत कौर जिला स्तरीय खेलों के लिए चुनी गई हैं, जबकि खो-खो अंडर 14 साल लड़कियां पहला स्थान, बास्केटवाल अंडर 17 लडक़ों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधकों द्वारा जिला स्तरीय खेलों के लिए चुने गए, स्कूल के खिलाडिय़ों को बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications