Republic Day 2023 : राज्यपाल ने रांची में फहराया झंडा, दुमका में सीएम हेमंत सोरेन ने गिनाई उपलब्धियां

गणतंत्र दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने परेड की सलामी ली।

Hemant Soren

रांची: गणतंत्र दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यवासियों को संबोधित भी किया। वहीं उपराजधानी दुमका के पुलिस लाईन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झंडोत्तोलन किया। झारखंड विधानसभा सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने तिरंगा फहराया। जबकि झारखंड उच्च न्यायालय, सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और सभी सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर सार्वजनिक उपक्रमों, स्कूल-कॉलेज, निजी संस्थानों, गली-मुहल्लों और घरों में भी लोगों ने झंडोत्तोलन किया।

सुखाड़ से निपटने के लिए 30लाख परिवारों को 3500 रुपये की सहायता

राज्यपाल रमेश बैस ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि और इससे संबंधित गतिवधियां राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। लेकिन इस वर्ष सामान्य से काफी कम वर्षा हुई। जिसके कारण खरीफ मौसम में रोपाई और बुआई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को घोषित किया गया। इन जिलों में 30 लाख से कृषक परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई। सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत इन परिवारों को तत्काल सहायता के लिए 3500 रुपये की राहत अनुदान राशि उपलब्ध करा रही है। राज्यपाल ने कहा कि मनरेगा के तहत अब तक 4.5 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया गया। इस वर्ष 4 लाख योजनाओं को पूरा किया जा चुका है और 9.75 लाख योजनाओं पर कार्य चल रहा है। सुखाड़ को देखते हुए हर गांव में पांच-योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के छात्र जो 10वीं-12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है।

1932 के खतियान के आधार पर स्थानीयता परिभाषित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस और विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों के परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय व्यक्ति को परिभाषित करने का काम किया। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के लिए तय आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए दो विधेयकों को पारित कराया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के प्रति सजग और संवेदनशील है। झारखण्ड के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के लिए उन्हें निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से एकलव्य प्रशिक्षण योजना का शुभारम्भ किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+