पंजाब की मंत्री अनमोल को हाईकोर्ट से राहत:चंडीगढ़ में दर्ज केस के ट्रायल पर रोक
हाईकोर्ट द्वारा मामले में चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। गौरतलब है कि इसी केस में पहले CM पंजाब भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को भी हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी।

2 दिन पहले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मिल्कफैड के चेयरमैन नरिंदर शेरगिल को इसी मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट द्वारा इन दोनों के खिलाफ चंडीगढ़ में जनवरी 2020 में दर्ज केस के ट्रायल पर रोक लगाई है।
हाईकोर्ट द्वारा मामले में चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। गौरतलब है कि इसी केस में पहले CM पंजाब भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को भी हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है।
यह है मामला
दरअसल, 10 जनवरी 2020 को पंजाब की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान बिजली दरों में बढ़ोतरी पर AAP के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने CM पंजाब के आवास का घेराव करने का प्रयास किया था। इस पर उनकी चंडीगढ़ पुलिस से झड़प हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications