झारखंड सरकार ने किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान से दी राहत, झारखंड फसल राहत योजना से होगी भरपाई
झारखंड के किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए झारखंड फसल राहत योजना चलायी जा रही है जामताड़ा के किसान 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की माने तो जिले में 1 लाख 3 हजार किसान है। अब तक
रांची, 22 अगस्त: झारखंड के किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए झारखंड फसल राहत योजना चलायी जा रही है जामताड़ा के किसान 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग की माने तो जिले में 1 लाख 3 हजार किसान है। अब तक 28 हजार किसानों ने अपना निबंधन कराया है। जिन किसानों को इस बार कम बारिश के कारण सूखे से नुकसान का सामना करना पड़ा है। वैसे किसान इस योजना का लाभ लेकर फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं। जामताड़ा जिले में धान और मक्का की फसल के नुकसान पर योजना का लाभ दिया जा रहा है। झारखंड फसल राहत योजना के तहत जिले भर के किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।

यह किसानों के फसल नुकसान के लिए दी जानेवाली क्षतिपूर्ति योजना है। ताकि किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान किया जा सके। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को किसी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान करने की जरूरत नहीं होती है। इसमें फसल क्षति होने पर सीधे सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा दिया जाता है। जिले के किसानों को निबंधन कराने के लिए विभाग द्वारा चालू किया जा रहा है। जिले में अब तक 28 हजार किसानों ने अपना निबंधन कराया है।
जानें क्या है झारखंड राज्य फसल राहत योजना
झारखंड के किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान के बदले उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना लाई गई है। ताकि आगे खेती करने के लिए किसानों को पास पैसे की कमी नहीं हो। इसके अलावा किसानों के पास वित्तीय प्रवाह होता रहे। इस योजना के जरिए यह सुनिश्चित किया गया है। इसके जरिए राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 10 डिसमिल से लेकर 5 एकड़ तक के फसल नुकसान पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है।
लाभ लेने के लिए कराना हाेगा रजिस्ट्रेशन
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को झारखंड फसल राहत योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। और रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मोबाइल नंबर का होना जरूरी है। वेबसाइट में निबंधन कराकर किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं। इस योजना का लाभ एक परिवार से एक ही आवेदन कर सकता है। 15 सितंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि है। आवेदन जांच प्रक्रिया के बाद सहायता राशि भुगतान किया जाएगा। किसानों को योजना का लाभ मिल सके इसके लिए किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications