REET 2023 Mains: अब नकल माफियाओं की खैर नहीं, गहलोत सरकार ने उठाया ये अहम कदम

राजस्थान में REET मेंस 2023 के तहत 48 हजार शिक्षक पदों को लिए भर्ती परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा में करीब नौ लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

REET 2023 Mains

Rajasthan: राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा को देखते हुए कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिसकी जानकारी पहले से ही दे दी गई थी। 26 फरवरी की सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने के आदेश दिए गए हैं, प्रशासन ने प्रदेश के कुल 11 जिलों में नेट बंदी का आदेश जारी किया है.इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वो यह कि पेपर लीक होने से बचने और नकल माफिया पर नकेल कसने की तैयारी है।

ये जिले हैं प्रभावित

राजस्थान सरकार के आदेश के अनुसार 26 को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर संभागीय जिला मुख्यालय और अलवर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, टोंक जिला मुख्यालय पर इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी. वहीं 27 फरवरी को भी जयपुर में नेटबंदी की जाएही. शनिवार देर रात भरतपुर संभागीय आयुक्त ने जिला मुख्यालय की 20 किमी की परिधि में 26 फरवरी को सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने के आदेश दिए है।

48 हजार शिक्षक पदों के लिए भर्ती

राजस्थान में REET मेंस 2023 के तहत 48 हजार शिक्षक पदों को लिए भर्ती परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा में करीब नौ लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं.इसके लिए राजस्थान के 11 जिलों में 2940 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. दो पारी में होने वाले एग्जाम में पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक की है। इसमें 21 हजार पदों के लिए लेवल वन के 2 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स एग्जाम देंगे. वहीं आज दूसरी पारी (शाम 3 से 5.30 बजे) में लेवल-2 के सब्जेक्ट साइंस और मैथ्स के लिए स्टूडेंट एग्जाम देंगे. इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+