झारखंड में 472 डॉक्टर सहित 1072 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू, सीएम हेमंत ट्वीट कर दी जानकारी
झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसायटी के तहत 1072 पदों पर नियुक्ति होगी। जेआरएचएम के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने बताया कि अनुबंध पर की जा रही इस नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें सर्वाधिक 325 पद आयुर्वेद डॉक्टर के हैं। वहीं डेंटल सर्जन समेत 147 पद अन्य चिकित्सकों के हैं। डीपीएम, डीडीएम, हॉस्पिटल मैनेजर आदि के 600 पदों पर बहाली होगी।
नियुक्ति के लिए अहर्ताएं क्या हैं
नियुक्ति की जानकारी jrhms. jharkhand. gov. in पर देखी जा सकती है। अभ्यर्थियों के उम्र की गणना 01 अगस्त 2021 से होगी। उम्र का निर्धारण जेनरल व ईडब्ल्यूएस के लिए 35, ओबीसी के लिए 37, फिमेल (यूआर) के 38 जबकि एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष निर्धारित है

5 सितंबर है आवेदन की आखिरी तारीख
आवेदन jrhms. jharkhand. gov. in पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन 05 सितंबर दोपहर 12 बजे तक भरे जाएंगे। चयन के लिए 150 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षा होगी। जिसमें 100 नंबर के प्रश्न संबंधित विषय से होंगे जबकि, 50 नंबर जेनरल नॉलेज से होंगे। इसके लिए कटऑफ जेनरल व ईडब्ल्यूएस के लिए 40, बीसी टू 36., बीसी वन 34, एसटी, एससी व महिला के लिए 32 तय किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications