Jharkhand: CM हेमंत सोरेन आज विधि-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
झारखंड में कानून-व्यवस्था के मसले पर लगातार विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रदेश में विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में राज्य के वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल होंगे। गौरतलब है कि झारखंड पिछले कुछ समय से विधि-व्यवस्था के मसले पर जूझ रहा है। हालिया कुछ महीनों में रेप, गैंगरेप, छिनतई, लूट, चोरी और हत्या की वारदातें हुई है।
कहा जा रहा है कि इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री राज्य में नक्सल समस्या, संगठित अपराधी गिरोह की गतिविधियों और उनके उन्मूलन, अवैध खनन और नारकोटिक्स सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जानकारी मिली है कि मीटिंग से पहले इसकी तैयारियों को भी परखा जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मीटिंग से पहले सारी तैयारियों को परख लिया जाए। मसलन अधिकारी रिपोर्ट्स के साथ हाजिर हों।
उनके पास अपराधों और रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों का आंकड़ा हो। पूरी हो चुकी कार्रवाई और लंबित मामलों का सही-सही आंकड़ा हो। यदि तैयारी सही नहीं रही तो पुलिस अधिकारियों को नए दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
विधि-व्यवस्था से जुड़ी कई बातों पर होगी चर्चा
बताया जा रहा है कि इस समीक्षा बैठक में सीएम हेमंत सोरेन राज्य में विधि-व्यवस्था से जुड़े कई मसलों पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि राज्य में नक्सल समस्या, हत्या, लूट, छिनतई, अवैध खनन, नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी और रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा होगी। हाल ही में अवैध खनन को रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया था। मीटिंग में रिपोर्ट देखी जाएगी कि गठन के बाद से टास्क फोर्स का काम कैसा रहा। क्या प्रगति हुई।












Click it and Unblock the Notifications