भिवानी में होने वाली रैली होगी ऐतिहासिक : दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल की कमेरे को सशक्त करने की सोच पर हम आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश में बड़े बदलाव लाने का काम किया है।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 9 दिसंबर को जजपा के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से 5 साल में जजपा ने प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा किया है। हरियाणा के अलावा दिल्ली, गुजरात, यूपी सहित अन्य राज्यों में भी जजपा अपने संगठन में निरंतर विस्तार कर रही है।

उन्होंने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल की कमेरे को सशक्त करने की सोच पर हम आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश में बड़े बदलाव लाने का काम किया है। वे मंगलवार को करनाल में जजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भिवानी रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाते हुए रैली का न्यौता दिया।
कुरुक्षेत्र पहुंचे डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 9 दिसंबर को जजपा के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में होने वाली रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि भिवानी में जनसैलाब उमड़ेगा और रैली ऐतिहासिक होगी। वे मंगलवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित जजपा जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने भिवानी रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई और रैली का न्योता दिया। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोर स्वागत किया गया। दुष्यंत चौटाला ने नवनिर्वाचित पंचों-सरपंचों, पार्षदों को बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications