Rajasthan: 'मैं राजस्थान विजन 2030 लेकर चल रहा हूं', सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी और हम चाहते हैं कि हर जरूरतमंद है उसके लिए सोशल सिक्योरिटी होनी ही चाहिए। हम बात कर रहे हैं विश्वगुरु बनने की। ऐसा तभी होगा जब हम अपने घर के लोगों को भूखमरी से, कुपोषण से निकालेंगे। मैंने पीएम मोदी को पत्र लिखा है कि यूपीए सरकार में चार कानून बने थे मनमोहन सिंह अगुवाई में। पहली बार आजादी के बाद अधिकार युग की शुरुआत हुई, जिसमें RTI, RTE, फूड सिक्योरिटी एक्ट और मनरेगा है। जरा सोचिए, मनरेगा नहीं होता तो कोविड 19 में क्या होता। मैं कहता हूं कि आप पांचवा कानून बनाओ राइट टू सोशल सिक्योरिटी।

Rajasthan

गहलोत ने कहा कि मैं राजस्थान विजन 2030 लेकर चल रहा हूं। हमारी तैयारी उसी रूप में है। विधायकों के खिलाफ एंटी इंकंबेसी के सवाल पर गहलोत ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है। इसमें कई बातें होती हैं। लोकतंत्र में जाति होता है, स्थानीय विवाद होता है। जो पब्लिश होशियार होती है वह सारी बातें भूलकर कॉमन माइंडसेट बनाती है, उसी से माहौल बनता है। कुछ विपरीत माहौल हमारे विपक्षी पार्टियों ने बनाया है।

हमारी सरकार पांच साल चली, ये लोग गिराना चाहते थे

अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी का अंदरुनी मामला है कि वह वसुंधरा को आगे करते हैं या पीएम मोदी को। मेरा मानना है कि इस बार भी हमने 5 साल सरकार चलाई है। एनडीए के नेताओं को चाहे वह अमित शाह हों, धर्मेंद्र प्रधान हों, गजेंद्र शेखावत हों और भी इस प्रकार के लोगों ने जिस प्रकार से राजस्थान सरकार को गिराने का प्रयास किया। मध्य प्रदेश में वे लोग कामयाब हो गए। कर्नाटक और महाराष्ट्र में हो गए, लेकिन मैं राजस्थान प्रदेश के लोगों को धन्यवाद करना चाहता हूं कि उनकी जो इच्छा शक्ति थी वह भावना हमारे लोगों के बीच रिफ्लेक्ट हुई। हाईकमान जिस तरह से हमारे साथ रहा, उसके चलते एमएलए ने मेरे साथ एकजुटता दिखाई और हमारी सरकार बची और पांच साल चली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+