Rajasthan: सीएम गहलोत आज हैदराबाद में शाम 7 बजे प्रवासी समुदाय से करेंगे संवाद, देखें Tweet
Rajasthan: राजस्थान को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार शाम 7 बजे हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी समुदाय एवं हितधारकों से संवाद करेंगे। राजस्थान फाउंडेशन द्वारा मिशन-2030 के तहत रविवार शाम सात बजे मैरियट कन्वेंशन सेंटर में संवाद कार्यक्रम होगा।

इसमें वैज्ञानिक, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, विद्यार्थी, प्रवासी राजस्थानी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ और हितधारक अपने सुझाव देंगे।
राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान की प्रगति की गति को 10 गुना बढ़ाने और अपने सपनों के राजस्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा मिशन-2030 की अनूठी शुरूआत की गई है। इसके तहत विजन-2030 डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। इसमें एक करोड़ लोगों से बहुमूल्य सुझाव और विचार लेकर उन्हें डॉक्यूमेंट में शामिल किया जाएगा।
श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश की प्रगति में प्रदेशवासियों के साथ प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनूठा प्रयास है। इस आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न प्रवासी राजस्थानी संगठन भी वर्चुअल माध्यम से जुडक़र मुख्यमंत्री से से संवाद करेंगे।
राजस्थान को देश का नम्बर 1 राज्य बनाने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी समुदाय व हितधारकों से संवाद करेंगे। राजस्थान फाउंडेशन द्वारा मिशन-2030 के तहत रविवार शाम 7 बजे मैरियट कन्वेंशन सेंटर में संवाद कार्यक्रम होगा।#RajasthanMission2030 pic.twitter.com/KeyaiF1ddG
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) September 17, 2023












Click it and Unblock the Notifications