Rajasthan: मंत्री जूली का कार्यालय मोहब्बत की दुकान में बदला,पोस्टर में दिखे राहुल-गहलोत

टीकाराम जूली 2004 में जिला परिषद् अलवर के पहली बार सदस्य बने और उसी समय सबसे कम उम्र के जिला प्रमुख भी रहे।2018 में वोअलवर ग्रामीण विधानसभा से जीते।

Rajasthan

Rajasthan: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिसंबर में राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। अलवर के मालाखेड़ा में हुई सभा में राहुल गांधी ने कहा- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। मोहब्बत की दुकान का यह बयान सुर्खियों में रहा। अलवर के बाद राहुल गांधी ने इस बयान को कई बार कई जगह दोहराया। इसी बयान से प्रभावित होकर अलवर में मंत्री टीकाराम जूली ने अपने दफ्तर के बाहर बड़ा होर्डिंग लगवा लिया है। होर्डिंग पर लिखा है- मोहब्बत की दुकान।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अलवर में कैबिनेट मंत्री का कार्यालय मोहब्बत की दुकान में तब्दील हो गया है। अलवर शहर के मोती डूंगरी इलाके के आवास नंबर 21 के बाहर लगा यह बड़ा होर्डिंग अब चर्चा का विषय है।

पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा मोहब्बत की दुकान पढ़कर यहां आने वाले आम और खास चर्चा कर रहे हैं। पोस्टर पर राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बड़े फोटो लगे हैं। कुछ विधायकों को भी पोस्टर में जगह मिली है। वर्तमान राजस्थान सरकार में टीकाराम जूली सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कैबिनेट मंत्री हैं। वे पहले श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना राज्यमंत्री रह चुके हैं।

टीकाराम जूली 2004 में जिला परिषद् अलवर के पहली बार सदस्य बने और उसी समय सबसे कम उम्र के जिला प्रमुख भी रहे। अलवर ग्रामीण विधानसभा का 2008 में कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया जिसमें वे जीते और 2013 तक विधायक रहे। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अच्छे परिणाम दिलाए और अलवर ग्रामीण विधानसभा से जीते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+