Rajasthan: 10 करोड़ से बनेंगी जैसलमेर की सड़कें, सीएम अशोक गहलोत ने किया शिलान्यास
Rajasthan: जैसलमेर शहर में करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण होगा जिससे शहर की फजा को बदला जाएगा। सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को वीसी के माध्यम से इन सड़कों का शिलान्यास किया। कलेक्टर परिसर में बने डीआरडीओ हॉल में हुए शिलान्यास कार्यक्रम में पीडबल्यूडी के अधिकारियों, नगरपरिषद के अधिकारियों और पार्षदों की मौजूदगी में शिलान्यास का कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में मौजूद पीडबल्यूडी के एसई हरी सिंह राठोड ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपए से शहर कि 8 सड़कों का काम होगा। इनमें से कई काम के वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुके हैं। हरी सिंह ने बताया कि शहर में इन 8 सड़कों के काम होने से शहर की खूबसूरती और बढ़ेगी। इनसे सैलानियों और स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़कों के साथ आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
10 करोड़ से 8 सड़कों का होगा निर्माण
पीडबल्यूडी जैसलमेर के एसई हरी सिंह राठोड ने बताया कि शहर में 8 सड़कें बनेगी जिनकी लंबाई करीब 10 किमी होगी। राठोड ने बताया कि नगरपरिषद से नीरज बस स्टैंड वाया किला रिंग रोड़ करीब 2 किमी सड़क, अंबेडकर सर्किल से गडीसर प्रोल वाया श्रीकृष्ण श्रीमली चौराहा सड़क, जीवनाई तलाई से रामगढ़ बाइपास रोड़, पंचायत समिति जैसलमेर से अंबेडकर छात्रावास रानीसर रोड़ करीब 1 किमी, ट्रांसपोर्ट नगर सर्किल से सीमाजन छात्रावास तक करीब 1.16 किमी रोड़, पुलिस लाइन आउटर रोड़- एसीबी ऑफिस से एयरफोर्स रोड़- जेएनवी से आउटर रोड़ 1.94 किमी रोड़, भील बस्ती रोड़ और रानीसर कच्ची बस्ती रोड़ तक सड़कों का निर्माण होगा।












Click it and Unblock the Notifications