Rajasthan: 10 साल मिलने पर बेहतर काम कर सकते हैं: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
सीएम गहलोत ने कहा कि जब कोई सरकार दूरदर्शी फैसला करती है और इस बीच सरकार बदल जाती है तो इससे विकास की गति प्रभावित होती है।

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार बदलते ही दूसरी सरकार महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर देती है, जिसका फायदा सभी को नहीं मिल पाता है। इसलिए सरकार को 10 साल मिले तो वह बेहतर काम कर सकती है। हनुमानगढ़ जिले में गहलोत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। सीएम गहलोत ने जनता को माई-बाप बताते हुए कहा कि जनता ही है, जो सरकार बनाती है। कांग्रेस की नीति और पार्टी का संविधान हमेशा से ही जनता का ही हितेषी रहा है। जनता के आशीर्वाद से मुझे तीन बार सीएम बनने का शौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं के साथ काम किया है। मुझे इंदिरा गांधी, राजीव गान्धी, नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी आदि के साथ काम करने का मौका मिला।
पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दी। राजस्थान में तीन बार मुझे सीएम बनाया। हमने आम जनता के लिए काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बावजूद चुनाव हारना पीड़ाजनक है। गहलोत ने कहा कि जब कोई सरकार दूरदर्शी फैसला करती है और इस बीच सरकार बदल जाती है तो इससे विकास की गति प्रभावित होती है।
इसके जरिए गहलोत ने आमजनता से अगले चुनाव में सरकार रिपीट करने का इशारों ही इशारों में आग्रह किया। केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि आज भारत दुनिया का सिरमौर है तो यह कांग्रेस की देन है, क्योंकि कांग्रेस ने ना सिर्फ देश को आजाद करवाया बल्कि एक मजबूत संविधान भी दिया। यही भारत के लोकतंत्र की ताकत भी है।
राजस्थान विकास में दो नंबर पर
सीएम गहलोत ने राजस्थान में विकास की ओर इशारा हुए कहा कि देश में राजस्थान विकास की दृष्टि से दूसरे नम्बर पर है। इसके लिए हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की है, जिनका फायदा सभी जनता को मिल रहा है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए उसमें से 80 प्रतिशत तक हम पूरा कर चुके हैं। आगे भी हम कार्य करने में कसर नहीं छोड़ रहे है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications