Chiranjeevi Scheme: दिव्यांगजनों के साथ है राजस्थान सरकार: आयुक्त उमा शंकर शर्मा

Chiranjeevi Scheme: राज्य के सातों संभागों के 33 जिलों की 392 तहसीलों तक जाकर दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से विशेष योग्यजन आयुक्त उमा शंकर शर्मा ने शुक्रवार को चितोडगढ़ के कपासन, राशमी और भूपालसागर में जनसुनवाई की।

Chiranjeevi Scheme

विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा ने राज्य सरकार की दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग हमारे पास नहीं आ सकते, हमें उनके पास चलकर जाना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांगजन योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। चिरंजीवी योजना से वंचित दिव्यांगजनों को भी चिन्ह्ति कर विशेष अभियान चलाकर उनका चिरंजीवी योजना में पंजीकरण किया जाए। चिरंजीवी योजना से हजारों लोगों का निःशुल्क इलाज हुआ है। ऐसी योजना मुश्किल समय में वरदान साबित हो रही है।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र भी हाथोंहाथ भरवाए गए। इसके लिए शिविर स्थल पर ही विशेष काउंटर लगाए गए। इस दौरान कपासन में 3 ट्राइसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 8 बैसाखी, राशमी में 4 ट्राइसाइकिल, 4 व्हीलचेयर, 8 बैसाखी, 3 श्रवण यंत्र और भूपालसागर में 1 ट्राईसाईकिल 2 व्हील चेयर, 6 बैसाखी, 1 श्रवण यंत्र वितरित किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+