सीएम गहलोत के पिटारे से निकलेगा बड़ा तोहफा, बजट में नए जिलों को लेकर हो सकता है ऐलान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नये जिलों को गठित करने करने को लेकर समिति बना रखी है। समिति का कार्यकाल मार्च तक है।

cm ashok gehlot

सीएम अशोक गहलोत 10 फरवरी को विधानसभा में अपना पांचवां और इस सरकार का अंतिम चुनावी बजट पेश करेंगे। इसमें सभी वर्गो के लिए बंपर घोषणाएं की जाएगी वहीं यूथ और महिलाओं पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही गहलोत विधायकों की मांग पर नए जिलों और संभागों की घोषणा भी कर सकते है। सूत्रों के अनुसार सरकार कोटपूतली, ब्यावर, बालोतरा, भिवाड़ी, नीम का थाना, कुचामन सिटी, सुजानगढ और फलौदी को नए जिले बनाने की घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही दो नए संभाग सीकर और चित्तौडगढ़ बनाए जा सकते है।

बजट में संभाग को लेकर हो सकता है ऐलान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नये जिलों को गठित करने करने को लेकर समिति बना रखी है। इसके अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रामलुभाया ने हालांकि अभी तक राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है। समिति का कार्यकाल मार्च तक है लेकिन इससे पहले ही समिति अपनी रिपोर्ट सीएम गहलोत को दे देगी। वैसे ये फैसला कुछ राजनीतिक भी कहा जाएगा और सीएम गहलोत चुनाव में इसके फायदा लेने का आकलन भी कर चुके है।

नया चितौड़गढ़ संभाग बनाने की कवायद

दो नए संभागों में काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर ओर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का गृह जिला चितौड़गढ़ को नया संभाग गठित करने के आसार हैं। मंत्री उदयलाल आंजना के प्रयास पर चितौड़गढ़ संभाग मेे चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ जिले को मिला कर नया चितौड़गढ़ संभाग बनाने की कवायद की गई है। वैसे इसमें बांसवाड़ा जिले को भी शामिल करने की अलग मशक्कत हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+