Rajasthan : 12 जून को आसपुर आएंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री की सोमवार को होने वाली सभा, महंगाई राहत शिविर अवलोकन को लेकर कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री 4 बजे सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

Rajasthan : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 12 जून सोमवार को आसपुर के टोंकवासा में प्रस्तावित दौरा है। जहां सीएम महंगाई राहत कैंप का अवलोकन और जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिसे लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया और पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा आसपुर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं से व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया और सभा स्थल का जायजा लिया।

Rajasthan

जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद ने बैठक व्यवस्था, स्वागत, गर्मी से राहत देने कूलर की पर्याप्त व्यवस्था रखने सहित सभी पहलुओं पर विचार विमर्श कर दिशा निर्देश दिए। सभा स्थल पर जायजा लेने के बाद हेलीपेड स्थल देखा।इसके अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सभा स्थल के सामने टूटी सड़क को डामर से मरम्मत करने के निर्देश दिए। वहीं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को सभा में लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया, कांग्रेस नेता करण सिंह चौहान, रूप शंकर त्रिवेदी, सुभाष उपाध्याय, नानूराम कलाल, दिगपाल सिंह, हेमेंद्र सिंह टोंकवासा, पुष्पेंद्र सिंह, सरपंच सोमा लाल मीणा, वीडीओ कमलेश मीणा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+