Rajasthan: 'काला धन तो बंद नहीं हुआ, क्या था लक्ष्य?', सचिन पायलट ने 2000 के नोट बैन पर उठाए सवाल

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान किया है लेकिन 30 सितंबर तक आप इस नोट को बैंक में एक्सेंज करा सकते हैं।

Rajasthan:

Rajasthan: आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का एलान किया, जिसके बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. अब राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में भूचाल लाया जा रहा है. साथ ही सचिन पायलट ने सवाल किया कि रिजर्व बैंक ने इन नोटों को किस तर्क पर रोका है? इसकी वजह क्या है?

वहीं, सचिन पायलट ने कहा, 'जब नोटबंदी हुई तब कहा गया था कि काला धन समाप्त होगा, विदेश से धन वापस आएगा लेकिन यह हुआ नहीं. अब अचानक सूचना आई की 2,000 रुपए के नोट बंद हो रहे हैं लेकिन इसका आधार क्या? जब इसे लाया गया तो इसका लक्ष्य क्या था और जब बंद किए जा रहे हैं तब इसका लक्ष्य क्या है? क्योंकि लोगों को बेवजह तकलीफ देना सही नहीं है.'

सरकार पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट बोले- सरकार ने बिना सोचे समझे जो कदम पहले उठाए थे, उसी के रास्ते पर वे अब भी चल रही है.

2000 हजार के नोट कब लाए गए थे

गौरतलब है कि साल 2016 के नवंबर में मोदी सरकार ने नोटबंदी का एलान किया था, जिस दौरान 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे. इसके बाद 2000 हजार रुपये के नोट मार्केट में आए थे. उस समय सरकार ने कहा था कि ये कदम देश से करप्शन को खत्म करने के लिए उठाया जा रहा है. इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और जाली नोटों की छपाई रोकी जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+