Rajasthan: 'हुक्का बार में लड़के-लड़कियां 12 बजे घुसते हैं', सीएम गहलोत ने क्यों कहा ऐसा?
Rajasthan: राजस्थान यूथ बोर्ड द्वारा आयोजित महापंचायत में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं में बढ़ती नशे की आदत को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा- राजस्थान के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ड्रग एक बहुत बड़ी बीमारी के तौर पर सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा- 'रात को हुक्का बार चलते हैं। जहां रात को 12 बजे लड़के-लड़कियां अंदर घुसते हैं। जो सुबह 7-8 बजे निकलते हैं। क्या करते हैं, बेवकूफ की तरह। वहां ड्रिंक भी करते हैं। डांस करते हैं। ड्रग्स भी लेते हैं।' इनके खिलाफ प्रदेशभर में बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।
'जो लड़कियों पर फबत्तियां करते हैं...'
CM ने कहा कि' कॉलेज के बाहर जो लड़कियों पर फबत्तियां करते हैं। मैंने इन मनचलों का इलाज करने का फैसला कर लिया है। जैसे थानों में हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीट खुलती है। उसी तरह मनचलों कई लिए एक कॉलम बना दिया जाएगा।'
पेपर आउट से हुई बदनामी
इसके बाद सीएम गहलोत ने कहा- कई बार अच्छे काम करने के बावजूद बदनामी हो जाती है। REET के लिए हमने शानदार व्यवस्था की। अचानक पेपर आउट हो गया। इससे जो कुछ भी अच्छे काम हमने किए थे। उन पर पानी फिर गया। जबकि पेपर तो देश के हर राज्य में आउट हो रहे हैं। हमने तो पेपर आउट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बना उन्हें उम्र कैद की सजा का प्रावधान रखा है।












Click it and Unblock the Notifications