पंजाब: भगवंत मान सरकार की बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन सील के तहत 50 लाख रुपये की नकदी बरामद

लालड़ू पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर झरमढ़ी अंतर्राज्यीय बैरियर पर 50 लाख रुपए की नकदी बरामद की है।

लालड़ू थाना एस.एच.ओ. अजितेश कौशल ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान गाड़ी की तलाशी के दौरान यू.पी. के मुजफ्फरनगर निवासी इस्लाम के पास से 50 लाख रुपए नकद बरामद हुए। इस संबंध में आयकर विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया और नकदी के बारे में जानकारी दी गई।

पंजाब: ऑपरेशन सील के तहत 50 लाख रुपये की नकदी बरामद

आयकर विभाग की टीम द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है और बरामद नकदी पुलिस मालखाने में जमा कराई जाएगी। बता दें कि पुलिस ने नशे के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए इंटर स्टेट नाके लगाए थे जिस दौरान उन्हें ऑपरेशन 'सील' के तहत सफलता हाथ लगी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+