पंजाब खेल मंत्री मीत हेयर ने लिखा बीसीसीआई को पत्र, मोहाली मैच के बारे में पूछा

वर्ल्ड कप में मोहाली को एक भी मैच न मिलने पर खेल मंत्री ने नाराजगी जताई है जिसके चलते उन्होंने बी.सी.सी.आई. चीफ रोज बिन्नी और जै शाह को चिट्ठी लिखी है और सवाल उठाए हैं कि आई.सी.सी. ने मोहाली स्टेडियम में का निरीक्षण कब किया था।
मोहाली को एक भी मैच न देने की क्या वजह है, यह स्पष्ट किया जाए। यह पहली बार हुआ है कि मोहाली को वर्ल्ड कप होने वाले मैच में शामिल नहीं किया गया। बता दें कि जब 2011 जब वर्ल्ड कप हुआ था तो सैमी फाइनल मैच मोहाली में हुआ था।
जिक्रयोग्य है कि आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए आईसीसी ने मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह तय हो गया कि कौन-सी टीम किसके खिलाफ कब मैच खेलेगी लेकिन मोहाली को वर्ल्ड कप मैच से आउट कर दिया है जिसे लेकर मीत हेयर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पंजाब के साथ भेदभाव किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications