पंजाब के नए CM करेंगे प्रिंसिपलों-स्कूल प्रमुखों संग मीटिंग, यहां 2500 शिक्षक जुटेंगे
लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 10 मई को जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्रिंसिपल्स, उप जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्याध्यापक और ब्लाक शिक्षा अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। डीजीएसई की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार राज्य भर से 2500 अध्यापक आ रहे हैं। इनके लिए एसी बसों का प्रबंध किया दा रहा है। यह मीटिंग फिरोजपुर रोड के किंग विला में होने जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी जसविंदर कौर ने कहा कि मीटिंग काे सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ तालमेल बनाया जा रहा है। सभी ब्लाक नोडल अधिकारियों की सभी स्कूल प्रिंसिपल्स और प्रमुख की शमूलियत को यकीनी बनाने के लिए ड्यूटियां लगाई जा रही है।
राज करने वालों ने पंजाब को बेरहमी से लूटा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले पंजाब पर राज करने वाली राजनीतिक पार्टियों ने अंग्रेजों के 200 साल के शासन के मुकाबले प्रदेश को बेरहमी से लूटा है। अब पंजाबियों ने आप को बड़े जनादेश के साथ सत्ता सौंप कर बहुत सम्मान दिया है। वह राज्य को फिर से विकास की राह पर लाने के लिए वचनबद्ध हैं। मान ने कहा कि इस जनादेश के साथ बहुत जिम्मेदारियां जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, ' मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रूप में ऐसा मार्गदर्शक मिला है, जिसके पास ऐसी बड़ी जिम्मेदारियां निभाने की महारत है।'

विभाजनकारी राजनीति करने वाली राजनीतिक पार्टियां के विरुद्ध देश एकजुट
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि देश को बांटने वाली चालें चलने वाली और विभाजनकारी राजनीति करने वाली राजनीतिक पार्टियां के विरुद्ध देश को एकजुट होने की जरूरत है। अब समय आ गया है कि जब देश के लोगों को एकजुट होकर समाज में ऐसे सांप्रदायिक बीज बीजने वाली पार्टियों का सफाया कर देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications