पंजाब पुलिस ने किया ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियारों समेत दो दबोचे

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित गैंगस्टर लखबीर लंडा और पाकिस्‍तान स्थित आतंकी हरविंदर रिंडा द्वारा नियंत्रित और आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक एके-56 राइफल, 2 मैगजीन और 90 कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर IED मामले में पुलिस ने युवराज सभरवाल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

Punjab Police busted ISI-backed terror module controlled by Canada-based Lakhbir Landa

आरोप है कि युवराज ने सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की बोलेरो में बम प्लांट किया था। युवराज को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। अभी आरोपी को पुलिस ने अमृतसर की अदालत में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Punjab Police busted ISI-backed terror module controlled by Canada-based Lakhbir Landa & Pak-based Harvinder Rinda

इधर, मुश्किलों का करना पड़ेगा सामना
अमृतसर, जालंधर, लुधियाना से दिल्ली जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार कुरूक्षेत्र में उतरे किसान सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर किसानों ने हल्ला-बोल दिया है। उन्होंने जी.टी. रोड को जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि, किसानों ने दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाईवे जाम कर दिया है। जालंधर और अमृतसर से जाने वाले लोगों के लिए पुलिस ने जी.टी. रोड से रूट को डायवर्ट कर दिया है। आपको बता दें कि धान खरीद शुरू किए जाने की मांग को लेकर किसानों ने शाहाबाद में जीटी रोड जाम कर दिया है। अंबाला और दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया है। किसानों ने बैरीकेड तक तोड़ दिए हैं और जम कर हंगामा कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। जाम लगने से दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+