Punjab News : राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को मिला सम्मान
सोनीपत, अगस्त 28।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले पंजाब के 23 खिलाड़ियों को 9.30 करोड़ रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब म्युनिसिपल भवन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा देश का नाम रोशन करने के लिए आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत के सम्मन में एक विनम्र सा प्रयास है। सीएम मान ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को नकद इनामों से सम्मानित किया जा रहा है, जिससे उनको और अन्य उभरते खिलाड़ियों को खेल में उपलब्धियां पाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है और अब इन उपलब्धियों को मान्यता देने की जि़म्मेदारी राज्य सरकार की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार ने गांव स्तर पर नए स्टेडियम बनाने के लिए पहले ही खेल के बजट में वृद्धि की है, जहां से स्वाभाविक रूप से प्रतिभा पैदा होती है, लेकिन दुख इस बात का है कि अब तक इस को नजर अंदाज किया गया था। 29 अगस्त से शुरू हो रही 'खेड्डां वतन पंजाब दियां' संबंधी बात करते हुए उन्होंने उम्मीद अभिव्यक्त की कि यह खेल खिलाड़ियों की असंख्य ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाकर राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देंगी। भगवंत मान ने दृढ़ता से कहा कि पंजाब पुलिस की हॉकी टीम, जेसीटी फगवाड़ा और रेल प्रशिक्षक फैक्टरी की फुटबॉल टीमों को पुनर्जीवित करने के लिए युद्ध स्तर पर कोशिशें जारी हैं। इस दौरान खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि खेल का बजट 56 प्रतिशत बढ़ाया गया है।
इनको किया सम्मानित
राष्ट्रमंडल खेलों में पंजाब के 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 19 खिलाड़ियों ने रजत और चार कांस्य पदक जीते। वेटलिफ्टर विकास ठाकुर, हॉकी खिलाड़ियों मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, हार्दिक सिंह, वरुण कुमार, कृष्ण पाठक, शमशेर सिंह व जरमनजीत सिंह और जुगराज सिंह और महिला क्रिकटरों हरमनप्रीत कौर, हरलीन दियोल और तानिया भाटिया, वेटलिफ्टर हरजिन्दर कौर, लवप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह, महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर को नकद इनाम दिए। इसके अलावा जूडो खिलाड़ी जसलीन सैनी, एथलीट नवजीत कौर ढिल्लों, साइक्लिस्ट नमन कपिल और विश्वजीत सिंह को भी नकद इनाम से सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications