Chhatbir Zoo: पंजाब के मंत्री कटारूचक्क ने वन्यजीव प्रेमियों के लिए दी खुशखबरी, जानिए क्या?
जीरकपुर। पंजाब के जंगली-जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने छत्तबीड़ चिड़ियाघर का दौरा कर कई सहूलियतों का उद्घाटन किया। वहां उन्होंने वाइल्डलाइफ एक नए तरह के सेक्शन की शुरूआत कराई। बताया गया कि, यहां पर जानवरों के लिए भोजन पकाते समय सेफ्टी, बायोसिक्योरिटी, साफ-सफाई आदि वैज्ञानिक प्रोटोकॉल का स्टैंडर्ड मेंटेन किया जाएगा। उन्होंने यहां चिड़ियाघर में रसोई घर का उद्घाटन भी किया, जहां जानवरों के लिए खाना पकाया जाएगा।

कटारूचक्क ने बताया कि, हमने लायन सफारी में मांसाहारी जानवरों के लिए बनाए गए क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन किया है। इसमें इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के मुताबिक जानवरों के लिए उचित तापमान पर ह्यूमिडिटी कंट्रोल सहूलियत और उनके इलाज के लिए एक ऑटोमैटिक री-स्ट्रेन सहूलियत का भी प्रबंध किया गया है। साथ ही चिड़ियाघर में जानवरों और दर्शकों के हित के लिए नई मुहैया करवाई गई सहूलियतों का उद्घाटन किया गया है। समारोह में विधानसभा हलका डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भी शिरकत की। इसके बाद कटारूचक्क ने दर्शकों और स्कूली बच्चों के लिए तैयार किए गए एक ओपन एयर जू एजुकेशन प्लाजा का उद्घाटन किया। इसमें 100 से ज्यादा दर्शक या स्कूली बच्चे बैठ सकते हैं।
कटारूचक्क ने बताया कि, इस जगह पर रूटीन में दर्शकों और स्कूली बच्चों को जंगलों, जंगली जानवरों/वातावरण संबंधी जागरूकता और शिक्षा संबंधी प्रोग्राम दिखाए जाएंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने चिड़ियाघर के नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर के पहले फेज का उद्घाटन किया। इस सैंटर के फेज-1 में चिड़ियाघर का इतिहास और जानवरों के कंजर्वेशन के उद्देश्य में निभाई गई भूमिका संबंधी बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications