पंजाब: मान सरकार ने साल 2023-24 के दौरान अलग-अलग जिलों में 1.26 करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

पंजाब: मान सरकार ने साल 2023-24 के दौरान अलग-अलग जिलों में 1.26 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

punjab government

चंडीगढ़: राज्य में अगले दो सालों में तीन करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पंजाब जहां हरा-भरा होगा, वहीं पर्यावरण संतुलन में भी मदद मिलेगी। पंजाब सरकार ने साल 2023-24 के दौरान अलग-अलग जिलों में 1.26 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद साल 2024-25 में 1.74 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। आम लोग, अलग-अलग एन.जी.ओज़ व धार्मिक संस्थाएं भी अपने स्तर पर पौधारोपण करेंगी।

इस तरह पंजाब में एक नई लहर शुरू करने की कोशिश की जा रही है। वर्ष 2017 से 2021 तक, पंजाब का हरित क्षेत्र केवल 10 वर्ग किलोमीटर ही बढ़ा है। 2021 से 2023 तक का रुझान भी बहुत पॉज़िटिव नहीं है। इसे देखते हुए पंजाब में अगले दो सालों में 3 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने से आने वाले सालों में राज्य का हरित क्षेत्र बढ़कर 2000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा तक करेंगे, जो अभी 1887 वर्ग किलोमीटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+