पंजाब: मान सरकार में नहीं घूसखोरी बर्दाश्त, रिश्वत लेते JE को रंगे हाथों पकड़ा

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हिदायतों के अनुसार राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान एक जूनियर इंजीनियर (जेई) मनजीत सिंह को 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कि

bribe

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हिदायतों के अनुसार राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान एक जूनियर इंजीनियर (जेई) मनजीत सिंह को 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. सब-स्टेशन सरना, जि़ला पठानकोट में तैनात जेई मनजीत सिंह को राजीव सिंह निवासी गांव जमालपुर जिला पठानकोट की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उपरोक्त जेई उसके खेतों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों को एक तरफ हटाने के बदले 2000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की तस्दीक करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी जेई को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त दोषी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+