पंजाब: जन माल लोक अदालत की शुरुआत, राजस्व मंत्री जिंपा ने मौके पर शिकायतों का किया निपटारा
पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने राजस्व विभाग से संबंधित लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करने के लिए आज जालंधर से पहली जन माल लोक अदालत की शुरुआत की। जिसमें 1500 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
इस जन माल लोक अदालत के दौरान 816 ट्रांसफर मामलों का मौके पर ही फैसला किया गया और 90 शिकायतें प्राप्त हुईं। राजस्व मंत्री ने इनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए वित्त मंत्री जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को निर्बाध और समय पर नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए नई पहल की है। उन्होंने कहा कि 'सरकार आपके द्वार' पहल सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाती है, जिसके तहत सरकार हर स्तर पर लोगों तक पहुंच रही है। मुख्यमंत्री कई जिलों में कैबिनेट बैठकें कर रहे हैं, जबकि जिला स्तर पर मैदानी अधिकारी राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए दूरदराज के इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
इस अवसर पर लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, विशेष मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह उपस्थित थे। जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में जन माल लोक अदालत की स्थापना शुरू कर दी गई है। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस जन माल लोक अदालत के तहत सब डिविजन वार काउंटर स्थापित किये गये हैं, जहां आवेदक अपने लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications